नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 के पांचवें दिन शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके चलते काफी देर तक अफरा-तफरी मच गई। करीब 10 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा गया। दोपहर करीब 12 बजे हॉल नंबर पांच की लॉबी में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे, जिन्होंने स्वेटर और जैकेट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने प्रदर्शन को लेकर आपत्ति भी जताई लेकिन इस बीच उनका प्रदर्शन जारी रहा। कुछ ही देर में प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। प्रदर्शन के बीच मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.