उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस युवक की ओर से किए गए अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। शास्त्री प्रतिमा हरदोई पुल पर एकत्रित भाजपा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी भारतीय संस्कृति के विरोधी, भारतीय सभ्यता के विरोधी, कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी शर्म करो के नारे लगाए और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर किया गया यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.