नई दिल्ली, फरवरी 23 -- सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, सहयोगी दलों के साथ कांग्रेस के भीतर भी उभर रही है असहमति नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनसे इस घटना के लिए माफी मांगने को कहा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा है कि न केवल कांग्रेस के सहयोगी, बल्कि उनकी अपनी पार्टी के नेताओं ने भी इसकी आलोचना शुरू कर दी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि युवा कांग्रेस के नंगा प्रदर्शन को लेकर पूरा देश चिंतित है और अब कांग्रेस के भीतर से भी इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों ने पहले ही (युवा कांग्रेस क...