बरेली, फरवरी 22 -- दिल्ली के भारत मडंपम में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर भाजपाईयों में रोष हैं। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को अमर्यादित बताते हुए पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी छवि को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.