नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई इम्पैक्ट समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रमुख सड़कों का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। इसके तहत साइनबोर्ड ठीक करने, अतिक्रमण हटाने, सेंट्रल वर्ज और किनारे की हरियाली को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, गड्ढे भरने, फुटपाथ सुधारने और रोड मार्किंग का काम किया जा रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट 15 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडपम में होगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस आयोजन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, भारत मंडपम, प्रगति मैदान, हैदराबाद हाउस, विज्ञान भवन, आंबेडकर भवन से जुड़ी सड़कों को प्राथमिकता पर संवारने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सुषमा स्वराज भवन, पांच सितारा होटलों के...