नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली आने वाले मेहमानों के लिए पूरा लुटियन दिल्ली का इलाका फूलों और रोशनियों से सजाया जाएगा। समिट के लिए विशेष तौर पर पांच हजार सजावटी गमले लगाए जा रहे हैं। फूलों के 15 बोर्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही समिट के दौरान ही ट्यूलिप उत्सव के आयोजन की योजना भी है। राजधानी में 15 से 20 फरवरी के बीच एआई समिट का आयोजन होना है। इसके तहत कई कार्यक्रम एनडीएमसी क्षेत्र में होंगे। विदेशी मेहमानों का ठहरना भी एनडीएमसी क्षेत्र में होगा। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से समिट के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। समिट के लिए विशेष तौर पर महत्वपूर्ण स्थानों पर पांच हजार से ज्यादा सजावटी फूलों वाले गमले लगाए जा रहे हैं। सजावटी फूलों के पंद्रह बोर्ड तैयार किए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.