नई दिल्ली, फरवरी 14 -- सुप्रीम कोर्ट ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' के मद्देनजर कहा कि सभी पीठ हाईब्रिड मोड में कार्य करेंगी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अनुरोध पर 6 से 20 फरवरी तक वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होने की अनुमति दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया। परिपत्र में कहा गया है कि16, से 20 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 'एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास यातायात जाम की आशंका को देखते हुए, यदि अधिवक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने में कठिनाई होती है, तो वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। सर्कुलर में कहा गया कि संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड के साथ शेयर किया जाएगा।...