नई दिल्ली, फरवरी 11 -- -समिट के लिए दक्षिणी और मध्य दिल्ली को 10 जोन में बांटा, 4300 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया जाएगा तैनात नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एआई समिट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात योजना तैयार की है। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक दक्षिणी और मध्य दिल्ली को 10 जोन और 22 सेक्टर में विभाजित किया है। आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 4300 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। भैरों मार्ग और मथुरा रोड पर वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे। साथ ही जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय में कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक एआई समिट का आयोजन भारत मंडपम में होगा। इसके उद्घाटन में प्रधानमंत्री शामिल होगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.