नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता प्रगति मैदान स्थित मंडपम में चल रहे एआई समिट के चलते गुरुवार को भी नई दिल्ली इलाके में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सुबह एवं शाम के समय सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हुई। वीआईपी लोगों की आवाजाही के चलते कई जगहों पर सड़कों को बंद भी किया गया, जिसकी वजह से लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की कई वीडियो डालकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार प्रगति मैदान में चल रहे एआई समिट के चलते नई दिल्ली इलाके में बीते चार दिनों से जाम की समस्या देखने को मिल रही है। समिट में हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वीआईपी आवाजाही के दौरान कई रास्तों को बंद भी किया जा रहा है। इसके चलते नई दिल्ली के अलावा दक्षिण एवं मध्य दिल्ली में भी जाम की सम...