संभल, अक्टूबर 5 -- शिक्षा जगत में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों ने शिक्षकों की भूमिका को पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है। अब शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, प्रेरक और तकनीक के साथी भी बन गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने जहां जीवन को आसान बनाया है, वहीं शिक्षा जगत के सामने नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। शिक्षकों का कहना है कि तकनीक के इस दौर में असली शिक्षक की भूमिका और भी अहम हो गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने शिक्षा को नई दिशा तो दी है, लेकिन इसके साथ कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बच्चे अब अपने मोबाइल को टीचर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। चैटबॉट्स और एआई टूल्स से उन्हें तुरंत उनके प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं, पर शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इन उत्तरों पर पूरी तरह भरोसा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.