कानपुर, फरवरी 14 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग की ओर से एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर केंद्रित एआई इनोवेशन कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन अकैडलर्न के साथ संयुक्त प्रयास से किया गया। विभागाध्यक्षा डॉ. तनुजा भट्ट ने कहा कि एआई वर्तमान की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छुक युवाओं को एआई से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। भविष्य में वही सफल शिक्षक बन सकते हैं, जिन्हें एआई में कुशलता एवं दक्षता होगी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रियंका मौर्या ने किया। इस मौके पर डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. विमल सिंह, डॉ. बद्री नारायण मिश्रा, डॉ. कल्पना अग्निहोत्री, डॉ. स्नेह पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.