कानपुर, जनवरी 12 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 15 दिवसीय गहन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) बूटकैंप का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह कैम्प 30 जनवरी तक चलेगा, जिसमें रोजाना दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण सत्र होंगे। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल इन्फोवेंचर्स प्रा. लि. के एनवीडिया-प्रमाणित प्रशिक्षकों की ओर से किया जा रहा है, जो भारत में शिक्षा और रक्षा क्षेत्र के लिए एनवीडिया का प्रेफर्ड पार्टनर है। इस बूटकैंप में किसी भी विषय के छात्र और शिक्षक भाग ले सकते हैं। इसके लिए सिर्फ बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है। आयोजन की जिम्मेदारी डॉ. आलोक कुमार, डॉ. संदेश गुप्ता और डॉ. अंशु सिंह को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.