मुख्य संवाददाता, फरवरी 8 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर कंबल में लपेटकर फेंकी गई लाश दिल्ली की सोनाली की हो सकती है। एआई की मदद से पुलिस ने पहले फोटो तैयार की। उसके बाद सोशल मीडिया पर उसे सर्च किया। दिल्ली की सोनाली से चेहरा मैच कर गया। पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई है। जिस प्रोफाइल से पुलिस शव की पहचान कर रही है, वह युवती मूलत: मध्य प्रदेश की निवासी बताई जा रही है। पुलिस सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर का भी पता लगा रही है। खंदौली टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर आगे ग्राम सौरई के पास कंबल में लिपटा हुआ एक युवती का शव मिला था। गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। हाथ पर सनी और आरएस लिखा हुआ था। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि लाश का फोटो वायरल करना संभव नहीं था। चेहरे पर खून लगा था। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पहले फोटो तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.