मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुवार को इंडिया एआई समिट-2026 के अंतर्गत एआईसीटीई इनोवेशन सेल के निर्देश पर जागरुकता सत्र हुआ। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक, सुरक्षित, सतत एवं जिम्मेदार उपयोग पर छात्रों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों को एआई के नैतिक, सामाजिक और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. चौहान ने स्वागत भाषण में कहा कि एआई आज शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है, ऐसे में तकनीकी विकास के साथ नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉ. आर.सी. कश्यप, पूर्व प्रोफेसर, सॉल्टलेक विश्वविद्यालय, कोलकाता ने एआई के लाभों के साथ-साथ डेटा गोपनीयता, साइबर स...