नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत को एआई पावरहाउस बनाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि स्कूलों और कॉलेजों को एआई तकनीक पर आधारित उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे वह समाधान तैयार कर सकें और एआई तकनीक को सीख सकें। भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 के दौरान बुधवार को केंद्रीय मंत्री ने एआई के विकास, उससे जुड़े शोध और भारत में एआई के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के आगमन जैसे कई अहम मुद्दों पर अलग-अलग चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि भारत की असली ताकत यहां की तकनीकी प्रतिभा है। निवेश और आधारभूत ढांचे से भी ज्यादा जरूरी हुनर को निखारना है। इसलिए पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रैक्टिकल नॉलेज पर केंद्रित किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.