आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनहुआं स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज और एसकेडी विद्या मंदिर में बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और आज की शिक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश की शिक्षा में एआई की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा कर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। एआई विशेषज्ञ डा. पूजा बिजलानी ने कहा कि आज हम जिस एआई से परिचित हैं। वह अभी अपनी शैशव अवस्था में है। इसके बावजूद हमारे जीवन में काफी कुछ बदलाव कर दिया है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जो एआई से अछूता हो। आधुनिक रूप से आडियो-वीडियो का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक विज्ञापन निर्माण हो या मनोरंजन के लिए अन्य चीजें, सभी जगह एआई दिख रहा है। आज की शिक्षा को एआई ने काफी बदल दिया है। मात्र एक आदेश पर एआई किसी भी विषय पर आडियो-वीडियो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.