गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में स्टार कॉलेज योजना के तहत बीसीए और कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं अतिथ नॉट वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन पाण्डेय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल करने के लिए सही कमांड देना आना चाहिए। ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को असिस्टेंट मानकर चलें ना कि गुरु मानकर। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने भी छात्रों को चैट जीपीटी के बारे में जानकारी दी। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अवनीश ने मुख्य अतिथि नितिन पांडे के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक प्रार्चाय प्रो. उमेश गुप्ता ने भी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के बारे में बताया। संचालन बीसीए विभाग की इंचार्ज दीपा चौहान ने किया। ...