जमशेदपुर, फरवरी 20 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और एआई-संचालित रणनीतियों के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सेंटीफ़िक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। यह साझेदारी उद्योग और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम करने और भविष्य के नेतृत्व को नई तकनीक के साथ तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस समझौते के दौरान एक्सएलआरआई की ओर से कॉरपोरेट रिलेशंस और प्लेसमेंट के संयोजक प्रो. कनगराज अय्यालुसामी और सेंटीफ़िक ग्लोबल टेक्नोलॉजीज की ओर से महाप्रबंधक लक्ष्मी नरसिम्हन रंगाचारी और ग्लोबल हेड पूजा माइकल एंथोनी उपस्थित रहीं। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान, परामर्श, कार्यकारी प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास के लिए मजबूत ढांचा तैयार करना है। यह सहयोग एक्सएलआरआई के छात्रों और संकाय सदस्यों को वैश्विक उद्यो...