पटना, जनवरी 9 -- केरल के सबरीमाला की तर्ज पर बिहार में स्मार्ट शेल्टर और एआई कैमरा युक्त स्मार्ट पोल लगेगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि बिहार के चुनिंदा इंडस्ट्रियल जोन में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। एयोरू इंटरप्राइजेज के संस्थापक पृथ्वी मड्डिराला ने केरल के सबरीमाला की तर्ज पर स्मार्ट शेल्टर और स्मार्ट पोल का मॉडल पेश किया था। मुख्य सचिव शुक्रवार को उद्योग वार्ता के दौरान उद्योग जगत के 13 प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ रूबरू थे। बैठक में बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का विस्तार, डिजिटल गवर्नेंस और औद्योगिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गयी। मुख्य सचिव ने कहा दुनिया तेजी से बदल रही है और हमारा लक्ष्य है कि एआई के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचे और सरकारी कार्यप्रणाली में इसका प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.