आगरा, फरवरी 22 -- एआई की मदद से जांच, इलाज, देखभाल पर देशभर के विशेषज्ञ डाक्टर दो दिनों तक चर्चा करेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में यूपी यूरोलाजिकल एसोसिएशन की 11वीं कांफ्रेंस 28 फरवरी और एक मार्च को होने जा रही है। आगरा यूरोलाजिकल एसोसिएशन इसकी मेजबानी कर रहा है। आयोजन अध्यक्ष डा. विजय बोरा ने बताया कि यूएयूकान-26 की थीम एआई और कांप्लीकेशन मैनेजमेंट है। इसमें यूरोलाजिकल सोसायटी आफ इंडिया के अध्यक्ष डा. केशवमूर्ति रामैया और निर्वाचित सचिव डा. अनूप कुमार जैसे दिग्गज आएंगे। आयोजन सचिव डा. दिलीप मिश्रा ने बताया कि कांफ्रेंस में बड़े डाक्टर अपने जूनियर्स के साथ अनुभवों को साझा करेंगे। इसमें यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों के 250 से अधिक डाक्टर और शोधार्थी आ रहे हैं। इनमें डा. अपुल गोयल, डा. एचएस पाहवा, डा. अनीश श्रीवास्तव, ड...