नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के युग में भारत निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। शहीद भगत सिंह कॉलेज में 'एआई के युग में चुनौतियां और अवसर : एक आर्थिक परिप्रेक्ष्य' विषय पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसी तकनीक का लाभ उठाना होना चाहिए जो अवसरों को मजबूत करे, निष्पक्षता की रक्षा करे और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा दे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एआई एक संरचनात्मक आर्थिक शक्ति के रूप में विकसित हो चुकी है। जो उत्पादकता, श्रम बाजार, पूंजी आवंटन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को नया आकार दे रही है। दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं अब डाटा, एल्गोरिदम और कम्प्यूटेशनल क्षमता के इर्द-गिर्द पुनर्गठित हो रही हैं। एआई आज वित्तीय प्रणालियों, विनिर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.