जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- एआई तकनीक जहां एक ओर मानव जीवन को आसान बना रही है, वहीं दूसरी ओर इसके खतरनाक दुरुपयोग के मामले भी सामने आ रहे हैं। शहर में एआई की मदद से लड़कियों की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले तेजी से बढ़े हैं। हर माह ऐसे 30 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। अधिकांश मामलों में आरोपी पीड़िता के करीबी होते हैं। इनमें प्रेमी, पूर्व प्रेमी या दोस्त शामिल हैं, जिनके पास पहले से पीड़िता की सामान्य तस्वीरें मौजूद रहती हैं। प्रेम संबंध टूटने, धोखा मिलने या आपसी विवाद के बाद बदले की भावना से आरोपी एआई टूल्स का इस्तेमाल कर फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर लेते हैं। इन तस्वीरों को इस तरह एडिट किया जाता है कि आम व्यक्ति के लिए असली और नकली में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने...