रुद्रपुर, दिसम्बर 2 -- रुद्रपुर। कथित तौर पर दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर एक महिला से साइबर ठग ने 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठग ने कथित तौर पर एआई का इस्तेमाल कर पीड़िता के बेटे की आवाज सुनाकर उसके रेप केस में फंसने का झांसा दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी महिला ने बताया कि 29 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस स्टेशन का एक अधिकारी बताकर दावा किया कि उनका बेटा एक वकील की लड़की के साथ रेप केस में फंस गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...