पटना, फरवरी 5 -- बीडी कॉलेज और सीएआईईएस फाउंडेशन (सेंटर फॉर आर्टिफिशियल एंड इंवायरमेंट सस्टेंब्लिटी) पटना के साथ गुरुवार को एमओयू हुआ। इस दौरान आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. दिवाकर कुमार पांडेय, बर्सर डॉ. अमित कुमार, सीआईईएस फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. रत्ना अमृत के अनुसार बीडी कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से एआई पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्राप्त होगा। इसके तहत सीएआईईएस फाउंडेशन द्वारा संचालित एआई योद्धा लागू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...