गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता वर्ल्ड इंटरनेट सेफर डे के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन सभागार में एनआईसी गोरखपुर एवं पुलिस विभाग गोरखपुर के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग एवं उससे जुड़ी भ्रामक जानकारी, डीप फेक, आवाज़ वॉयस क्लोनिंग स्कैम और उनके सुरक्षा उपाय, साइबर साइबर हाइजीन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मजबूत पासवर्ड का उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सार्वजनिक वाई-फाई के सुरक्षित उपयोग के बारें में बताया गया। कार्यशाला में पर्सनल डाटा को निजी रखना और ऑनलाइन गेमिंग में सुरक्षा आदि की सलाह दी गई। कार्यशाला में सभी विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.