रुडकी, जनवरी 30 -- आईआईटी के शोधकर्ताओं ने एआई और रचनात्मक डिज़ाइन के क्षेत्र में फ्लोरा डेटासेट और नेरा अडैप्टर विकसित करने का दावा किया है। दावा किया कि यह टेक्स्ट विवरण के माध्यम से उच्च-गुणवत्ता वाले फैशन स्केच तैयार करने में सक्षम है। दावा किया कि यह तकनीक मेक इन इंडिया और हरित प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। बताया कि वर्तमान एआई उपकरण नीली शर्ट जैसे सरल शब्दों को तो समझते हैं, लेकिन पेशेवर शब्दावली जैसे मैंडरिन कॉलर या रैगलन स्लीव्स को समझने में विफल रहते हैं। प्रो. स्पर्श मित्तल के नेतृत्व में विकसित फ्लोरा भारत का ऐसा पहला डेटासेट है, जो एआई को जटिल फैशन शब्दावली समझने और उसे सटीक स्केच में बदलने का प्रशिक्षण देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...