लखनऊ, फरवरी 15 -- रेल नगर निवासी एक युवती ने उसकी एआई एडिडेट फोटो वायरल करने की धमकी देने की रिपोर्ट आशियाना कोतवाली में दर्ज कराई है। आरोप है कि फोन करने वाले ने उसके भाई को दिल्ली से उठवा लेने की धमकी दी। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेल नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम मधुकर त्रिपाठी बताया। युवती का आरोप है कि वह अश्लील और आपत्तिजनक बातें करने लगा। जब विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा और खुद को सुधाकर त्रिपाठी बताया। बातचीत के दौरान उदय प्रताप सिंह और उदितांश प्रताप सिंह का नाम लेकर युवती और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने कहा कि चार मार्च को उसके पिता कोर्ट जाएंगे। उन्हें वहां वह मार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.