लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट, जिसमें देश व विदेश के भी काफी लोग आमंत्रित थे तथा इन्वेट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है, जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताए जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निंदनीय है। कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का न होता अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिंता की बात है। अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को न बिगाड़ा जाए तो उचित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...