कुशीनगर, फरवरी 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में एआई आधारित तीसरी आंख की निगाहबानी से कोई परीक्षार्थी बच नहीं सकेंगे। डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरा दिन परीक्षा के दौरान निगरानी होती रही है। लखनऊ के निर्देश पर दो परीक्षा केंद्रों पर सचल दल टीम ने पहुंच कर जांच की। जिले में बने 194 परीक्षा केंद्र समेत स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटा पल-पल की निगरानी करने के साथ लाइव टेलिकास्ट किया गया। डीआईओएस कार्यालय में ऑनलाइन व ऑफलाइन कंट्रोल रूम की स्थापना हुई है। जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर 1.10 लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी चल रही है। डबल वायस रिकार्डिंग कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की मॉनीटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम से डीवीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.