नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नंबियार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपनाने में अब सबसे बड़ा फैक्टर विश्वास बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जिम्मेदार, पारदर्शी और भरोसेमंद एआई तकनीक विकसित करके दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। नई दिल्ली में रिस्पॉन्सिबल इंटेलिजेंस कॉन्फ्लुएंस (आरआईसीओएन) कार्यक्रम में बोलते हुए नंबियार ने कहा कि अब वैश्विक बहस सिर्फ नवाचार और बड़े पैमाने पर नहीं बल्कि जिम्मेदारी और विश्वास पर केंद्रित हो गई है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार हम ऐसी प्रणालियां बना रहे हैं जो खुद सीख सकती हैं, समझ सकती हैं, लोगों को प्रभावित कर सकती हैं और बहुत तेजी से काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी गति है जो मानव मस्तिष्क या निर्णय क्षमता से कहीं आगे है। यह अब सिर्फ थ्योरी या रिसर्च पेपर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.