मुंगेर, फरवरी 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी की प्रखंड कमेटी और ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की ओर से हड़ताल के समर्थन में नगर के झील पथ स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व प्रखंड कमेटी सदस्य इंद्रदेव पासवान और गंगा पासवान कर रहे थे। जुलूस नंदलाल बसु चौक, एकता पार्क, थाना मोड, पुरानी चौक से होकर अंबेडकर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया तथा केंद्रीय श्रम मंत्री का पुतला फूंका। जुलूस में शामिल लोग चार मजदूर विरोधी लेबर लॉ वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारी पर रोक लगाओ, श्रम मंत्री शर्म करो, बीज विधेयक 2025 वापस लो, बिजली संशोधन विधेयक 2025 रद्द करो आदि नारे लगा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई कम...