कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) में 23 से 28 फरवरी के बीच वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 23 से 25 फरवरी के बीच वार्षिक खेलकूद समारोह आवेग-2026 का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता आरके सिंह करेंगे। वहीं, 26 से 28 फरवरी के बीच सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं टेक फेस्ट शंखनाद-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संस्थान के अलावा एचबीटीयू, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.