मैनपुरी, नवम्बर 21 -- मैनपुरी। शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का अंतिम और निर्णायक दिन अत्यंत रोमांचक रहा। अंतिम दिन प्री-प्राइमरी के बच्चों ने जलेबी ईटिंग, टनल हर्डल रनिंग, म्यूजिकल चेयर और बीन बैग बैलेंस जैसे खेलों में भाग लिया। प्राइमरी के छात्र-छात्राओं ने 20 मीटर हर्डल रनिंग, 30 मीटर टनल रनिंग, लेमन स्पून बैलेंस रेस, 100 मीटर रेस और थ्री लैग्स रनिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर छात्र-छात्राओं ने 200 मीटर रनिंग, लॉग जंप, हाई जंप और विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लिया, वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने शॉट पुट, 400 मीटर रिले, डिस्कस थ्रो और 1500 मीटर रेस में प्रतिस्पर्धा की। इसके अलावा, जूनियर छात्रों के बीच अलग-अलग वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच तथा सीनियर छात्रों के बीच क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए। स्पोर्ट्स वीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.