मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। शहर के करूला में शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के महानगर कार्यालय की शुरूआत की गई। इस दौरान हाल में ही महानगर अध्यक्ष बने रियासत हुसैन अंसारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित फरगानी, डॉ. मोहम्मद जमाल, जकी राइनी, साजिद सैफी, एहतेशाम मंसूरी, हाफिज वारिस, हाजी सलीम व मुमताज अंसारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...