मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव हाजी इंतजार अंसारी के ऑफिस पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने के निर्देश देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में पश्चिम महासचिव हाजी इंतजार अंसारी, जिलाध्यक्ष इमरान क़ासमी, हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी, शाहरुल त्यागी, मौलाना माजिद, मास्टर खालिद, हाफिज जफरयाब, अरशद राणा, तस्लीम, मास्टर इख्वान, इरफान मंसूरी, नदीम कस्सार, तय्यब अंसारी, रहीम, ताज मोहम्मद, नेत्रपाल बोध आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...