अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। एआईएमआईएम प्रदेश सचिव मुरादअली के नेतृत्व में न्योरी बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुराद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। मुराद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्हें पार्टी हित में मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी, यूथ अध्यक्ष सलिम अंसारी, जिला महासचिव सद्दाम हुसैन व नबी अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.