अंबेडकर नगर, जनवरी 28 -- अम्बेडकरनगर। एआईएमआईएम प्रदेश सचिव मुराद अली के नगर स्थित आवास पर जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया जल्द ही जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी ने किया। बैठक में जिला महासचिव नबी अहमद अंसारी, सद्दाम हुसैन, नूर मोहम्मद, तौसीफ, अब्बूसाद, सहरे आलम, इरशाद अली, तीरथ राम व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...