शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के 101 वर्ष पूर्ण होने पर एनआरएमयू शाखा शाहजहांपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों, रेलयात्रियों के लिए शरबत का वितरण किया गया। सरकारी कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन एआईआरएफ ने अपनी स्थापना 24 अप्रैल 1924 को थी। इसके एक सौ एक साल पूरे हो गए है। नरेंद्र त्यागी ने कहा नरमू रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के साथ साथ सामाजिक कार्य भी करता है। यह हमारे लिए बहुत गौरव ओर गर्व की बात है कि, हम ऐसे संगठन के सिपाही है, जिसका रेल कर्मियों के लिए बहुत संघर्ष का इतिहास है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का एक सुनहरा इतिहास रहा है। रेल कर्मचारियों के हितों के लिए एआईआरएफ हमेशा तत्पर रहता है। इस अवसर पर शिव कुमार सक्सेना, रामोतार शर्मा, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, शुभम मिश्रा, त्रिलोक चंद्र, जयपाल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.