मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- मुरादाबाद। गुरुवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन(एआईआरएफ) का 101 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल मंत्री दीपक यादव व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। कार्यक्रम में मंडल मंत्री राजेश चौबे ने फेडरेशन के शताब्दी वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। बताया कि लंबे संघर्ष के बाद संगठन को उपलब्लियां मिली। मौजूदा में शिवगोपाल मिश्रा द्वारा रेल कर्मियों के साथ अन्य कर्मियों के हितों में कार्य हुए। यूनियन नेताओं ने संगठन की एकता पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। अंत में स्थापना दिवस पर केक काटा गया। इस दौरान एके सिंघल, शिवराज सिंह, मंजू बिष्ट, मोहित गुप्ता के अलावा सुनील सिंह,राकेश बालोदी, मुकेश चौबे, शुभम भंडारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...