समस्तीपुर, जनवरी 15 -- सरायरंजन। डीएवी स्कूल के डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग (खुला) में छात्र एवं छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस खेल का आयोजन लड़कों के लिए हैदराबाद में 6 से 8 जनवरी 2026 को तथा दिल्ली एनसीआर में लड़कियों के लिए 10 से 12 जनवरी 2026 को सम्पन्न कराया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें आयु वर्ग 14 लड़कियों में रीत बरनवाल, साक्षी कुमारी एवं वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आयु वर्ग 17 लडकी में आशना परवीन, साक्षी कुमारी एवं पुष्पांजलि ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार आयु वर्ग 17 लड़का में शौर्य झा, आरव ...