किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। संवाददाता शराब की तस्कर की मंशा रखने वाले नए-नए तरीके अपनाकर उत्पाद टीम व पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की शाम किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक एंबुलेंस से विदेशी शराब बरामद किया है। एंबुलेंस से 10.50 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। एंबुलेंस चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के सतीश और के वेंकट के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के हुसैनाबाद के निवासी हैं। वे एंबुलेंस चला रहे थे और शराब को बिहार में कही उतारने वाले थे। उत्पाद विभाग की टीम उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में फरिंगगोला चेक पोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी। तभी एक संदिग्ध एंबुलेंस पर नजर पड़ी। यह वाहन बंगाल की ओर से आ रही थी। आमतौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.