लखनऊ, जनवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। दुबग्गा बरावन कला स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में बने 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ट्रेनिंग सेंटर में भोजन करने के बाद बीमार हुए चार प्रशिक्षु की हालत गंभीर है। बलरामपुर अस्पताल से दो प्रशिक्षु को छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 प्रशिक्षु अभी भर्ती हैं। गंभीर प्रशिक्षुओं पर डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार रात को भोजन में छोला, चावल, रोटी व धनिया की चटनी बनी थी। रोजाना करीब 150 लोगों का भोजन तैयार होता है। सभी प्रशिक्षु इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने बुधवार रात यही भोजन किया। अचानक देर रात करीब दो बजे छात्रों को उल्टी दस्त, पेट में दर्द, बुखार, सिर दर्द समेत तमाम समस्या होने लगी। बलरामपुर के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के प्रथम तल की इमरजेंसी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.