फरीदाबाद, जनवरी 4 -- इको वैन में गैंगरेप के मामले में पीड़िता की बहन ने शनिवार को दावा किया कि उसकी बहन के साथ इको वैन के बजाय एंबुलेंस में दुष्कर्म हुआ था। हालांकि, पुलिस अपनी जांच पर अडिग है और आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कह रही है। पीड़िता की बहन ने दावा किया कि उसकी बहन निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पुलिस की निगरानी में है। उनका कहना है कि उन्हें अस्पताल में मिलने नहीं दिया जा रहा है। 12 घंटे में पांच मिनट के लिए मिलने दिया है। उन्होंने बताया कि थाना के एसएचओ ने उपचार में मदद का भरोसा दिया था, लेकिन डॉक्टर उनसे बिल जमा करने के लिए कह रहे हैं। 45 हजार रुपये जमा कर चुके हैं। डॉक्टर 28 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस वजह से इलाज भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस मदद नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद रेप पीड़िता के चेहरे की ह...