प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के जैतीपुर निवासी शनि जीत की पत्नी नंदिनी को मंगलवार रात में प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोगों ने अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस से सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले जाते समय नंदिनी की पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी करुणा शंकर, चालक फतेह बहादुर ने सूझबूझ से प्रसव कराया। नंदिनी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। अधीक्षक डॉ. इरफान खान ने बताया कि 108 एंबुलेंस में रात दो बजे अस्पताल आ रही प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.