प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी मोहित ने शुक्रवार देर रात 108 एंबुलेंस को फोन कॉल कर बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई है। जिला प्रोगाम अधिकारी पवन मिश्र ने एंबुलेंस 102 के साथ पायलट यतेन्द्र और ईएमटी उमेश को भेजा। एंबुलेंस प्रसव पीड़िता को लेकर चली लेकिन उसकी प्रसव पीड़ा इतना अधिक बढ़ गई कि एंबुलेंस रोककर उसके भीतर ही प्रसव कराना पड़ा। सुरक्षित प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...