संभल, सितम्बर 26 -- जुनाबई। ब्लॉक क्षेत्र गांव की एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। गांव रिबाड़ा निवासी सोनू कुमार ने पत्नी वेबी को प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार देर शाम एंबुलेंस 102 सेवा को कॉल किया। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पर पहुंच गई। जब महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एमटी मोहित कुमार ने आशा नारायन देवी तथा एंबुलेंस चालक तेजपाल की मदद से प्रसव कराया। इसके बाद मां व उसकी बच्ची को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं महिला के परिजनों ने एंबुलेंस कर्माचरियों की प्रशंसा की। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नरेश यादव ने बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.