गाज़ियाबाद, नवम्बर 26 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एंबुलेंस कर्मियों ने मोदीनगर में बुधवार सुबह एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को लेकर सीएचसी पर भर्ती कराया। जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि मानकी रजापुर निवासी नरगिस (31) को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा 102 पर फोन किया गया। सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस गर्भवती व उसके परिजनों को लेकर सीएचसी के लिए चलने लगी। लेकिन घर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सीएचसी को दूर होने और प्रसव पीड़ा लगातार बढ़ने से ईएमटी अमित कुमार और चालक जितेंद्र कुमार ने एंबुलेंस में ही महिला परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में एंबुले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.