अलीगढ़, दिसम्बर 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी एंबुलेंस सेवा (102) ने एक बार फिर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। धनीपुर ब्लॉक के गांव सीकरना निवासी पप्पू की 29 वर्षीय पत्नी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही जिला महिला अस्पताल से एंबुलेंस तुरंत गांव पहुंची और गर्भवती महिला को अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस जैसे ही मडराक के समीप पहुंची, महिला को अचानक अत्यधिक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात की गंभीरता और समय की कमी को भांपते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रश्मि ने बिना घबराए त्वरित निर्णय लिया। उन्होंने एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया और प्रसव कराने का निर्णय लिया। ईएमटी रश्मि ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.