अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- लमगड़ा थाना क्षेत्र में हुई एंबुलेंस दुर्घटना के मामले में पुलिस ने शनिवार को चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक बमनस्वाल निवासी गंगा देवी ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि 28 फरवरी को वह अपने पति भुवन चंद्र उप्रेती का शव लेकर दिल्ली से गांव की ओर आ रही थी। एंबुलेंस में उनके साथ भांजी रमा तिवारी और विनोद कुमांर भट्ट थे। जबकि एंबुलेंस सुनील कुमार नामक व्यक्ति चला रहा था। आरोप लगाया है कि चालक समझाने के बाद भी एंबुलेंस को लापरवाही से चलाता रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे कपकोट के पास एंबुलेंस खाई में गिर गई। जिससे उन्हें चोटें आ गईं। विनोद कुमार भट्ट को बेस अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि भांजी रमा देवी की एम्स दिल्ली में मौत हुई। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.