मेरठ, जनवरी 8 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन निवासी एंबुलेंस चालक पर जानलेवा हमला करने वाले चौकीदार पर कार्रवाई को लेकर बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। जागृति विहार एक्सटेंशन निवासी विजय सिंह ने बताया कि मेडिकल में एम्बुलेंस चालक है। चौकीदार मनोज पुंडीर भी एम्बुलेंस चलवाता है। आरोप है कि पुंडीर ने धर्मवीर, सचिन बैंसला के साथ गैंग बना रखा है। आरोप है कि बीते 26 दिसंबर को तीनों ने उसके साथ मारपीट की। बीती तीन जनवरी को सचिन बैसला एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा और धमकी देने लगा कि एम्बुलेंस चलाना बंद नहीं करेगा। उधर, एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे एसएसपी डा विपिन ताडा ने सीओ सिविल लाइन को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.